World

शादी से पहले लंच डेट पर दिखे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, कैमरे के सामने हाथों में हाथ डाले दिखे कपल

अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले करीब 4 साल से रणदीप हुड्डा गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि दोनों इसी नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों आज सोमवार को लंच डेट पर दिखे।

Randeep Hooda and Lin Laishram

मुंबई के फेमस रेस्ट्रॉन्ट्र Wakai के सामने दोनों साथ दिखे। पहले रणदीप अपनी कार से बाहर निकले और फिर उन्होंने दूसरी तरफ से जाकर गर्लफ्रेंड को उतारा और इसके बाद दोनों हाथों में हाथ डाले कैमरे के सामने दिखे।

रणदीप हुडा और लिन लैशराम की शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुडा और लिन लैशराम जल्द ही शादी करने की तैयारी में हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों मुंबई में शादी नहीं करेंगे। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक- इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button