World

बारिश से कई राज्यों में हाहाकार, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक में स्कूल बंद, देखें पूरी लिस्ट

मैदानों से लेकर पहाड़ों तक में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इसने जान-माल का काफी नुकसान किया है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश लोगों को बेघर कर चुकी है। इसके कारण लोगों ने जान भी गंवाई है। कई राज्‍य अब अलर्ट हो गए हैं। उन्‍होंने बारिश से तबाही के बीच फिलहाल स्‍कूलों को बंद करने का फैसला किया है। इनमें दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी शामिल हैं। राज्‍यों ने बारिश से स्थिति की गंभीरता को देखकर अलग-अलग जिलों में स्‍कूल बंद करने के निर्देश पारित कर दिए हैं। जिले अपने यहां की स्थिति देखकर स्‍कूल बंद कर रहे हैं।

दिल्‍ली में कल बंद रहेंगे स्‍कूल
दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल यानी सोमवार को राजधानी के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश में 11 जुलाई तक स्‍कूलों की छुट्टी
पहाड़ों पर बारिश से हालात और भी ज्‍यादा खराब हैं। इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश में 11 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया है। इस बाबत सुक्खू सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। बीते 24 घंटों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। कुल्लू जैसे जिलों में हालात काफी ज्‍यादा खराब हैं। सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button