झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर से छाया संकट, सीएम आवास का घेराव करेंगे आज सीएचओ

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कैसे संकट बढ़ता जा रहा है. अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मियों साहिया के बाद राज्यभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सीएचओ ने भी चरणबद्ध आंदोलन को ऐलान कर दिया है. हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा देने वाले सीएचओ का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो राज्य भर के 16 सौ से ज्यादा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा देने वाले सीएसओ पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे. शुक्रवार को डोरंडा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव किया गया. इसमें बड़ी संख्या में दूरदराज इलाकों से अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ वे सभी रांची पहुंची थी. अपर सचिव एवं अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा अगस्त 2022 में सेवा नियमावली से जुड़ा एक पत्र जारी किया गया. इसके तहत सभी सीएचओ नियमित करने की मांग कर रहे हैं. इनमें गृह जिले में पदस्थापना प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुरक्षा के साथ ही बीमा का लाभ और जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जैसे मांग शामिल है.
चिकित्सा कर्मियों 39वे दिन भी आंदोलन
झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के साथ ही झारखंड एनआरएचएम एएनएम जीएनएम संघ का संयुक्त आंदोलन 39 दिन भी जारी रहा. राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे इन सरकार का कोई प्रतिनिधि वार्ता करने नहीं पहुंचा. शुक्रवार को भी राज्य के सभी सब सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लाइव बंद रहे. राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं डीएवी प्रभावित रहा. संघ के सचिव नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित है. अभी तक किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो पाया है. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य राज्य अध्यक्ष गोपाल जी शरण महासचिव सुदेश कुमार नकी अहमद झारखंड राज एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की ओर से कुमारी के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.


