World

शेरों के झुंड से घिर गया अकेला मगरमच्छ, जान बचाने के लिए अंत तक यूं किया सामना

शेर से जंगल का हर जानवर खौफ खाता है। कई तो सामने से शेर को आता देख, रास्ता ही बदल लेते हैं। ऐसे में अगर कभी पूरा झुंड घेर कर खड़ा हो जाए, तब क्या हो। जाहिर सी बात है कि कमजोर जानवर झुकना बेहतर समझेगा। लेकिन भैया… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अलग नजारा देखने को मिला। इसमें एक अकेला मगरमच्छ शेरों के झुंड पर भारी पड़ते दिखाई दे रहा है।

मगरमच्छ ने किया सामना…

Animal Fight Video

इंस्टाग्राम पर वायरल क्लिप को (@wildfreelions) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 5-6 शेर, मैदान में एक मगरमच्छ को घेरकर खड़े हैं। वो चारों तरफ से उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्रोकोडाइल डरने के बजाय अपनी पूरी हिम्मत-ताकत झोंक देता है। ये देखकर सभी शेर बहुत सावधानी से उस पर अटैक करने लगते हैं। लड़ाई काफी देर तक चलती है। इसके बावजूद भी मगरमच्छ अंत तक हार नहीं मानता और डटकर शेरों के सामने अपनी जान बचाने के लिए लड़ता रहता है। लेकिन, आखिर में 10-12 शेर मिलकर उसे अपना शिकार बना लेते हैं।

हिम्मत होनी चाहिए!

Comments On Post

कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- शिकारी, तो शिकारी ही रहेगा। दूसरे ने कमेंट किया- पूरा वीडियो कहां है। तीसरे यूजर ने कहा- क्या वो उसे मारने में सफल रहे। खैर, कोई कुछ भी कहे लेकिन इस क्लिप को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि ताकत के साथ-साथ हिम्मत भी बहुत जरूरी ही। इस पर आपके क्या विचार हैं? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button