World

बुंदेलखंड में अब लहलहाती धान की फसल पर मंडराया खतरा, झटके से बचना है तुरंत करें इंतजाम

उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड में अब धान की फसलों में खतरा मंडरा गया है। इन दिनों कीटों के अटैक करने से तमाम गांवों में धान की पांच फीसदी फसल खराब हो गई है। जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

बुन्देलखंड के हमीरपुर जिले में एक लाख से ज्यादा हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ की इस साल बोआई हुई है। इनमें 495 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बोआई की गई है। ये लक्ष्य से चालीस गुना है। जिले के सुमेरपुर और कुरारा क्षेत्र में धान की खेती सर्वाधिक किसानों ने की है। जबकि मौदहा क्षेत्र में भी पहली बार धान की खेती किसानों ने शुरू की है। बुन्देलखंड के चित्रकूट धाम बांदा मंडल के महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर व बांदा में भी हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बोआई किसानों ने की है।

इस बार खेतों में धान की फसलें लहलहाती देख किसानों की उम्मीदों के पंख लगे थे लेकिन इस बीच धान की लहलहाती फसलों पर कीटों के अटैक करने से हजारों किसान टेंशन में आ गए है। अभी तक बीस फीसदी धान की फसलें कीटों के अटैक करने से बर्बाद हो गई है। धान की फसलों में कीड़े लगने से कृषि डिपार्टमेंट के अधिकारी भी हैरान है।

बताया कि इस बार धान में तीसरी बार दवा का छिड़काव कराया जा रहा है जिससे इसकी खेती में लागत अब और बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी डाँ.हरीशंकर ने बताया कि इस समय धान की फसल में पत्ती के आसपास कीड़े देखने को मिल रहे है। ये कीड़े यहीं अंडे देते है फिर पौधे को काटने लगते है।

इसके बाद यह गिडार सूड़ी का रूप लेकर धान के पौधे को काटने लगते है। इसीलिए पत्ती के साथ तना भी कमजोर हो जाता है। उपनिदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव ने बताया कि धान की फसलों में कीड़ा लगने की सूचना है। किसानों को सलाह दी गई है कि राजकीय कृषि रक्षा केन्द्र से कीटनाशी पाउडर या तरल लेकर उसका समय से छिड़काव कराए।

मोटा मुनाफा के लिए किसानों ने धान की खेती का बढ़ाया रकबा

पिछले कई सालों से किसानों ने धान की खेती कर मोटा मुनाफा ले रहे है। इस बार तो इसकी खेती का क्षेत्रफल ही बढ़ गया है। लक्ष्य से चालीस गुने क्षेत्रफल में धान की बोआई होने से डिपार्टमेंट भी दंग है। उपनिदेशक कृषि हरीशंकर भार्गव ने बताया कि इस साल 12 हेक्टेयर क्षेेत्रफल में धान की बोआई कराने के लिए लक्ष्य था लेकिन इसकी खेती में मोटा मुनाफा होने के कारण अबकी 495 हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान की बोआई हुई है। बताया कि पहली बार लक्ष्य से बम्फर क्षेत्रफल में धान की खेती किसान कर रहे है।

धान की फसलों में कीटों का अटैक, किसानों को लगा बड़ा झटका

इस बार बुन्देलखंड के किसानों को धान की खेती में तगड़ा झटका लग रहा है। हमीरपुर समेत अन्य जिलों में खेतों में लहलहाती धान की फसलों में अचानक कीटों ने अटैक कर दिया है जिससे बीस फीसदी फसल चौपट हो गई है। भैंसापाली के रामरतन, टोडरपुर के केके कुशवाहा, चन्द्रपाल व सुरेश कुमार समेत तमाम किसानों ने बताया कि इस बार धान की फसल कीटों के अटैक करने से चौपट हो रही है। खेतों में धान की फसल में पौधे के ऊपरी भाग में पत्ती के आसपास कीड़े लग गए है। जिससे धान के लहलहाते पौधे सूखने लगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button