National

दुल्हन ने दूल्हे को मारे थप्पड़ :दूल्हा नशे में था, दोस्त मजाक कर रहे थे, दुल्हन थप्पड़ मारकर स्टेज से चली गई

हमीरपुर में एक दुल्हन ने अपने होने वाले पति को स्टेज पर ही पीट दिया। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन के गले में वर माला डाली, वैसे ही दुल्हन ने लगातार 4 से 5 थप्पड़ दूल्हे के गाल पर जड़ दिए। इसके बाद वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा काफी नशे में था और ठीक से स्टेज पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। कुछ लोग बता रहे हैं कि दूल्हे के दोस्त मजाक कर रहे थे, इसी बात पर दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने दूल्हे को पीट दिया।

घटना हमीरपुर के स्वासा गांव की है। दूल्हा बारात लेकर जालौन से आया था। दुल्हन जैसे ही थप्पड़ मारकर गई, दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने । दोनों पक्षों को समझाया। बाद में काफी मशक्कत के बाद लड़की शादी के लिए तैयार हुई। बाद में दोनों की शादी कराई गई।

लोगों ने बताया कि बारात के आने के बाद खुशी का माहौल था। सब लोग डांस कर रहे थे। तभी वर माला के लिए जैसे ही दुल्हा स्टेज पर गया विवाद शुरू हो गया। घटना के बारे में कोई भी परिवार वाला कुछ नहीं बता रहा है। लड़की का नाम रोशनी है और दूल्हे का नाम रविकांत है। लोगों का कहना है कि रोशनी व्यवहार से अच्छी लड़की है। उसका लोगों से बर्ताव भी अच्छा है। लड़के की तरफ से जरूर कोई गलती हुई होगी, तभी उसने थप्पड़ मारा है।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button