एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और फिल्म के मेकर्स ने शुक्रवार को उनकी आगामी एक्शन फिल्म ‘सत्यभामा’ का टीज़र रिलीज किया। तेलुगू फिल्म में काजल एक पुलिस वाली के अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को ‘सत्यभामा’ का टीज़र दिखाया और लिखा, ‘सत्यभामा का टीज़र अब रिलीज़ हो गया है। रानी @kajalaggarwal सत्यभामा के साथ ‘जनता की रानी’ बनकर आ गई हैं।’
दिवाली से कुछ दिन पहले रिलीज किए गए टीज़र में Kajal Aggarwal को दमदार पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत काजल की एक औरत को देखने से होती है, जिसकी पुलिस की कार में मौत हो गई है। इसके बाद एक पूछताछ का सीन आता है, जहां काजल को सस्पेंड कर दिया जाता है। अपना काम करने से रोके जाने के बावजूद, सत्यभामा हत्यारे को खोजने की कोशिश करती है। अगले फ्रेम में, उसे उस आदमी को ढूंढते हुए दिखाया गया है। काजल को अपना चेहरा ढके हुए देखा जाता है।
‘सत्यभामा’ के बारे में
टीज़र को यूट्यूब पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘एसीपी सत्यभामा अपने अतीत का सामना करती है, एक लापता आदमी को खोजने के लिए जांच करती है। जैसे ही वह छिपे हुए शहरों में काले रहस्यों को उजागर करती है, सीन काफी संगीन हो जाता है। अब देखना ये है कि वह अतीत पर विजय पा लेगी या उसमें भस्म हो जाएगी?’
काजल की 60वीं फिल्म ‘सत्यभामा’
‘सत्यभामा’ अखिल डेगाला के डायरेक्शन में बनी एक क्राइम थ्रिलर है। सत्यभामा का म्यूजिक श्री चरण पकाला ने तैयार किया है और फिल्म को ऑरम आर्ट्स बैनर के तहत बॉबी टिक्का और श्रीनिवास राव टक्कलपेल्ली ने बनाया है। काजल की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। काजल की इस 60वीं फिल्म का टाइटल इस साल जून में उनके बर्थडे पर दिखाया गया था।
काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्में
काजल हाल ही में तमिल हॉरर फिल्म ‘करुंगापियम’ में नजर आई थीं। डी कार्तिकेयन की इस फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, जननी अय्यर और आधव कन्नदासन भी हैं। वह अगली बार शंकर की आगामी फिल्म ‘इंडियन 2’ में दिखाई देंगी, जिसमें कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी हैं। पहला पार्ट 1996 में रिलीज़ हुआ था।


