मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री बैंक करने पर बोले ओवैसी, महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की फिल्म भी होगी ब्लॉक?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के बनी डॉक्यूमेंट्री सेज पर उलझन थमने का नाम नहीं ले रहा है. सरकार ने एक तरफ इस पर एक्शन लेते हुए इसे बैन कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं का इसे लेकर तंज कसना जारी है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूट्यूब लिंक वीडियो को ब्लॉक करने के फैसले को लेकर कड़वे तेवर दिखाए. उन्होंने सवाल किया की क्या प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे के बारे में आने वाली फिल्म को भी ब्लॉक कर देंगे.
महुआ मोइत्रा ने भी उठाए सवाल
उन्होंने आगे कहा दिल्ली में जी-20 के पोस्टर हैं जिनमें लिखा है दूसरी तरफ बीबीसी डॉक्युमेंट्री पर बैन लगाया जा रहा है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पीएम मोदी गोडसे की फिल्में पर भी प्रतिबंध लगा दे तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने इससे पहले सेंसरशिप को लेकर सरकार की आलोचना की थी. शर्म की बात है महुआ ने कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बादशाह और दरबारी इतने असुरक्षित हैं.



