Tech

रेडमी बड्स 6 एक्टिव हुआ लॉन्च, 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा

रेडमी ने अपने नए वायरलेस ईयरफोन रेडमी बड्स 6 एक्टिव को लॉन्च कर दिया है।

इन ईयरफोन में 14.2 मिमी के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं और इनका डिजाइन हाफ इन-ईयर टाइप का है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह ईयरफोन 30 घंटे तक चल सकते हैं।

रेडमी बड्स 6 एक्टिव में IPX4 रेटिंग है, जिसका मतलब है कि ये पानी के छींटों से सुरक्षित हैं। इनमें डुअल माइक्रोफोन नॉइज़ रिडक्शन तकनीक भी दी गई है, जिससे कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज़ कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button