BiharCrime

रंगीन मिजाज दारोगा जी को मसाज कराना भारी पड़ा , वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में एसपी लिपि सिंह ने गुरुवार को डरहार ओपी के अध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, थानाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वे महिलाओं से बेडरूम में तेल मालिश कराते नजर आ रहे थे और फोन पर केस मैनेज करने की बात कर रहे थे। आरोप है कि थानाध्यक्ष रेप के आरोपी को छुड़ाने के लिए ऐसा कर रहे थे।

जांच में आरोप सही पाए गए

इस वायरल वीडियो की जांच का जिम्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहरसा को सौंपा गया। उन्होंने 28 अप्रैल को जांच रिपोर्ट एसपी कार्यालय में सौंपी। रिपोर्ट में थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए आरोप-प्रारूप गठित कर उन्हें शीघ्र उपस्थापित करने के लिए आदेश दिया गया।

पूरा मामला

जिले के नवहट्टा थाना (डरहार ओपी) के बकुनिया के रहने वाले हरिलाल मुखिया के बेटे पप्पू कुमार को महिला थाना में दर्ज रेप के केस में पुलिस ने किया था गिरफ्तार । इसी मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा एक बंद लिफाफे में रुपये और नकल भेजकर रेप आरोपी का जमानत कराने के लिए वकील से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। वहीं, अभियुक्त पप्पु कुमार की मां से शरीर पर तेल से मालिश कराई जा रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल । इसी वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button