BusinessTech
व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ला रहा है नई डिफ़ॉल्ट मीडिया गुणवत्ता सेटिंग सुविधा
अच्छी खबर! व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे आप यह चुन सकेंगे कि आप किस क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करना चाहते हैं. अब तक, हर बार फोटो या वीडियो भेजते समय मैन्युअली तस्वीर की गुणवत्ता चुननी पड़ती थी.
इस नए फीचर के तहत, आप अपनी डिफ़ॉल्ट मीडिया अपलोड गुणवत्ता को स्टैंडर्ड या एचडी में सेट कर सकते हैं.
यह फीचर काफी मददगार साबित होगा. खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर हाई-क्वालिटी फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं. इससे उन्हें हर बार मैन्युअली सेटिंग बदलने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने पिछले साल ही एचडी फोटो और वीडियो शेयरिंग का विकल्प पेश किया था.
अभी यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज़ में है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा. आप व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा ऑप्शन में जाकर देख सकते हैं कि आपको यह फीचर मिल गया है या नहीं.


