फ्लिपकार्ट की मेगा जून बोनॉन्ज़ा सेल में iPhone 15 की कीमत में कटौती की गई है. लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,990 रुपये थी, लेकिन अब यह सिर्फ 67,999 रुपये में उपलब्ध है. यह सभी कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और यलो – के 128GB बेस मॉडल के लिए लागू है.
यही नहीं, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर के और भी कम कीमत में iPhone 15 खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अधिकतम 55,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा फोन एक्सचेंज कर रहे हैं और उसकी कंडीशन क्या है.
इसके अलावा, अगर आप चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ईएमआई के बगैर पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. गौरतलब है कि अप्रैल में भी फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 की कीमत कम होकर 65,999 रुपये हो गई थी, लेकिन यह नई डील इस फोन के लिए दूसरी सबसे कम कीमत है.


