World
‘टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे’! राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य ने देखिए इस तरह जताया शोक
रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने भी शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल है।




