World

आर्यभट्ट, वराहमिहिर और ब्रह्मगुप्त… चांद के बारे में उन्होंने जो कहा था सच निकला

भारत का चंद्रयान-3 मिशन इतिहास रचने के बेहद करीब है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। हालांकि, चांद को लेकर सैकड़ों साल पहले से हमारे मशहूर खगोलशास्त्री जानकारियां देते रहे हैं। इसके साथ ही आर्यभट्ट, वराहमिहिर जैसे विद्वानों ने चंद्रमा को लेकर कई प्रचलित हिंदू धारणाओं को भी खारिज किया है। बात चाहे चंद्रग्रहण के कारण की हो या फिर चंद्रमा की चमक के पीछे की वजह की। चंद्रमा हमेशा से ही खगोलशास्त्र में अहम विषय रहा है।

आर्यभट्ट भारत के महान गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी थे। आर्यभट्ट ने उस धारणा को खारिज किया था जिसमें कहा जाता था कि राहु चंद्रमा को निगल लेता है। महज 23 साल की उम्र में आर्यभट्ट ने यह पता लगाया था कि धरती अपनी धुरी पर घूमती है। आर्यभट्ट ने यह भी पता लगाया कि चन्द्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ने से ‘चंद्रग्रहण’ होता है। इससे हिंदू धर्म की यह मान्यता खारिज हो गई कि राहु नामक ग्रह सूर्य और चन्द्रमा को निगल जाता है। इससे सूर्य और चन्द्र ग्रहण होते हैं।

वराहमिहिर विलक्षण भारतीय खगोलशास्त्री थे। वे ज्योतिष विद्या में भी पारंगत थे। इसके साथ ही वे प्रतिष्ठित गणितज्ञ भी थे। वे प्रमुख भारतीय ऋषि थे जिन्होंने लगभग 1500 साल पहले मंगल ग्रह पर पानी की उपलब्धता की भविष्यवाणी की थी। वराहमिहिर ने अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के बारे में जो भी अंतर्दृष्टि दी वे आधुनिक वैज्ञानिकों के लिए है। वराहमिहिर ने ही बताया था कि चंद्रमा और अन्य ग्रह सूर्य के प्रकाश के कारण चमक रहे हैं। वराहमिहिर ने सूर्य सिद्धांत की रचना की थी।

ब्रह्मगुप्त : चंद्रग्रहण के सिद्धांत को किया खारिज

ब्रह्मगुप्त : चंद्रग्रहण के सिद्धांत को किया खारिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button