States
MSME के लिए 100 करोड़ तक के लोन पर नई गारंटी योजना शुरू.
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए नई क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की, जो 100 करोड़ रुपये तक के लोन को कवर करेगी।
यह योजना वित्त वर्ष 2025 के बजट घोषणा के अनुरूप लाई गई है।
क्या है नई योजना?
- म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी स्कीम (MCGS-MSME) के तहत राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) 60% गारंटी कवरेज देगी।
- यह योजना बैंकों और अन्य ऋणदाताओं (MLIs) को MSMEs को लोन देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
- 100 करोड़ तक का लोन उन MSMEs को मिलेगा जो उद्योग के लिए मशीनरी या उपकरण खरीदने के लिए फंड चाहते हैं।
कौन ले सकता है लाभ?
- MSME के रूप में पंजीकृत उद्यम ही योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- लोन राशि 100 करोड़ से अधिक नहीं हो सकती, लेकिन प्रोजेक्ट लागत अधिक हो सकती है।
- प्रोजेक्ट लागत का कम से कम 75% मशीनरी या उपकरण खरीदने पर खर्च होना चाहिए।
गारंटी शुल्क और समयसीमा
- पहले साल कोई गारंटी शुल्क नहीं लगेगा।
- अगले तीन साल तक 1.5% सालाना और फिर 1% सालाना शुल्क लिया जाएगा।
- यह योजना चार साल तक लागू रहेगी या जब तक 7 लाख करोड़ रुपये की गारंटी जारी नहीं हो जाती।
क्या होगा फायदा?
- MSME क्षेत्र को अधिक कर्ज मिलने से ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा।
- विनिर्माण क्षेत्र को नई मशीनें खरीदने में मदद मिलेगी।
- देश के GDP में 17% योगदान देने वाले इस सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी।



