अविश्वास प्रस्ताव लाकर क्या विपक्ष ने मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी? किसे हुआ फायदा, बता रहा है सर्वे
संसद में विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उम्मीद के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद संसद में यह प्रस्ताव गिर गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर नेताओं के भाषणों को लेकर सी वोटर ने एक सर्वे किया है। इसके मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव का विपक्ष को ही नुकसान हुआ है।
सर्वे में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हैरान करने वाले जवाब मिले हैं। अविश्वास प्रस्ताव से किसे फायदा हुआ? इस पर विपक्ष के समर्थक क्या सोचते हैं? 29.3 फीसदी का जवाब था कि इससे एनडीए को फायदा हुआ। सिर्फ 14.8 फीसदी ने माना कि इससे विपक्ष को लाभ मिला। 43.4 फीसदी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सके।
अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण सबसे असरदार था? सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे अधिक 46 फीसदी वोट मिले। 22 फीसदी लोगों ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण सबसे दमदार था। अमित शाह के भाषण को 14 फीसदी लोगों ने पसंद किया। अन्य नेताओं के भाषण को 9 फीसदी वोट मिले। 9 फीसदी लोग इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
अविश्वास प्रस्ताव का फैसला सही था या गलत? इस पर विपक्ष के समर्थक क्या सोचते हैं? 46.3 फीसदी ने हां में जवाब दिया। 35.5 फीसदी का जवाब नहीं में था। 18.2 फीसदी ने इसका जवाब पता नहीं में दिया।



