World

बेटी या पिता कौन है बीजेपी का असली उम्मीदवार? इस सीट पर घोषित प्रत्याशी ने क्यों नहीं किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विदिशा और गुना सीट होल्ड हैं, लेकिन अचानक से बालाघाट विधानसभा सीट सुर्खियों में आ गई है। भाजपा ने इस सीट से पार्टी के सीनियर नेता और मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को अपना प्रत्याशी बनाया है। बेटी के उम्मीदवार बनते ही मंत्री गौरीशंकर बिसेन के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया था। इसी बीच गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ। बेटी मौसम की जगह पिता गौरीशंकर बिसेन ने खुद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गौरीशंकर ने ऐसा पार्टी के इशारे पर किया है।

मंत्री गौरीशंकर बिसेन 26 अक्टूबर को शुभ मुहुर्त पर अपना नामांकन जमा करने पहुंचे। अपने चुनिंदा समर्थकों के साथ गौरीशंकर बिसेन ने रिर्टर्निंग अधिकारी गोपाल सोनी को अपना चुनावी नामांकन सौंपा। उनके नामांकन दाखिल करने के कुछ देर बाद अटकलें शुरू हो गईं कि अब बालाघाट विधानसभा से मंत्री गौरीशंकर बिसेन ही बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।

बीजेपी ने बेटी को दिया टिकट

मंत्री ने भी दिया गोलमोल जवाब
नामांकन दाखिल करने के बाद मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि बेटी मौसम यहां नहीं है। उसके आने के बाद एक और नामांकन दाखिल किया जाएगा। खुद नामांकन क्यों किए इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से फार्म भरा है। वहीं, बालाघाट से बीजेपी का उम्मीदवार कौन है इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि ये पार्टी को तय करना है कि प्रत्याशी बनाती है या नहीं।

गौरीशंकर बिसेन ही होंगे उम्मीदवार?
सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने अब तय कर दिया है कि बालाघाट विधानसभा से मंत्री गौरीशंकर बिसेन ही बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। पार्टी से मिले निर्देश के बाद ही मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अपना पर्चा दाखिल करने का निर्णय लिया। गुरुवार सुबह से ही मंत्री गौरीशंकर बिसेन के पर्चा दाखिल करने को लेकर बालाघाट में चर्चाएं तेज हो गईं थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button