पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी स्वयं जांच अभियानों की निगरानी कर रहे हैं।
होटलों और लॉजों में ठहरे लोगों की पहचान पत्र जांची जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन और बाजार इलाकों में मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
मैथन क्षेत्र में पुलिस ने गहन वाहन जांच अभियान चलाया। पश्चिम बंगाल सीमा से आने वाले सभी वाहनों को रोका गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध तत्व बख्शा नहीं जाएगा।



