World
Trending

जैकी भगनानी संग शादी की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी लाइफ के बारे…

शादी की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों अक्सर साथ में हैंगआउट करते दिख जाते है. खबरें थी कि दोनों शादी करने वाले है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना है. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रकुल, जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) को डेट कर रही है. दोनों को लेकर खबरें थी कि वो 2023 में शादी करने वाले है. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कर रहे शादी?

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पिछले साल कंफर्म किया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में किसी पार्टी या इवेंट में दिखते थे. खबरें थी की कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे है. एक्ट्रेस के भाई अमन ने ईटाइम्स से बातचीत में इसपर बड़ी बात कही, जिसके बाद एक्ट्रेस का इसपर रिएक्शन आया.

रकुल प्रीत सिंह बोलीं- यह अजीब है कि…

रकुल प्रीत सिंह ने शादी की अटकलों पर चुप्पी तोड़ने हुए लिखा, @AmanPreetOffl आपने कंफर्म किया? और मुझे बताया भी नहीं भाई. यह अजीब है कि कैसे मुझे अपनी लाइफ के बारे में खबर नहीं है. बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के भाई ने कहा था, जब वह शादी करने का फैसला करेगी तो वह खुद इसकी घोषणा करेगी. दोनों फिलहाल अभी अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी है. वहीं, एक अन्य सूत्र ने कबा, शादी 2023 में होगी और ये पक्का है. आखिर दोनों को एक-दूसरे से बहुत प्यार है और दोनों शादी में विश्वास रखते है.

जैकी भगनानी को डेट कर रही एक्ट्रेस

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था. एक्टर ने एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, ‘तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह सनी और आप की तरह खूबसूरत हो. हैप्पी बर्थडे माय लव.’

रकुल प्रीत सिंह की फिल्में

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्मों में ‘छतरीवाली’, आयुष्मान खुराना के साथ ‘डॉक्टर जी’ और ‘थैंक गॉड’ है. छतरीवाली में एक्ट्रेस एक अलग किरदार में दिखेंगी. फिल्म में वो एक कंडोम टेस्टर की भूमिका निभा रही है.

from prabaht khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button