World

27 मिनट में 43 बार भारत, सेमीकॉन इंडिया के मंच से पीएम मोदी ने दिए बड़े संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकॉन इंडिया 2023 में अपने संबोधन भारत की बढ़ती ताकत का मजबूती से उल्लेख किया। पीएम मोदी ने अपने 27 मिनट के भाषण में 43 से अधिक बार भारत शब्द का इस्तेमात किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को भारत पर भरोसा है, भारत एक नई ताकत बनकर उभरा है। सेमीकॉन इंडिया कांफ्रेंस के आयोजन को उन्होंने संबंधों को फिर नया करने का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सॉफ्टवेयर का अपडेट होना जरूरी है। उसी तरह से संबंधों के लिए यह आवश्यक है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडिया शब्द का उल्लेख 9 से 10 बार ही किया और उन्होंने देश में मौजूद अवसरों क उल्लेख करने के लिए भारत शब्द का इस्तेमाल किया।

भारत में असवर ही अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इंटरनेट यूजर्स, मोबाइल मैनुफैक्चरिंग, ब्रॉडबैंड कनेक्शन, इलेक्ट्रानिक प्रोडक्शन समेत बिजली और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। पीएम मोदी हर खूबी का जिक्र भारत शब्द के साथ किया। पूरे संबोधन में पीएम ने सिर्फ दो बाद इंडियन शब्द का उपयोग किया। सेमीकॉन इंडिया के मंच पर भारत की गूंज रही। उन्होंने कहा कि भारत में असीम अवसर हैं जो पहले आए उसे लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद पार्टनर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के अलावा और कौन हो सकता है।

पीएम मोदी यूं गिनाई भारत की ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया समिट में देश की हर ताकत का उल्लेख भारत शब्द के साथ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर जोरदार हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था इंडिया शब्द आतंकवादी संगठनों और प्रतिबंधित संगठनों में भी है। पीएम मोदी ने इसके बाद राजस्थान के सीकर और राजकोट के विपक्ष के अपने गठबंधन का नाम यूपीए से बदल इंडिया करने वार किया था। राजकोट में पीएम मोदी ने कहा कि जमात वही है, पाप भी वही है पैंतरे भी वहीं है सिर्फ नाम बदल लिया है। विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में बैठक के बाद अपने गठबंंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button