World

सोने का आसन, सूरज से अभिषेक… अयोध्या के भव्य राम मंदिर में इस तारीख को प्राण-प्रतिष्ठित होंगे भगवान

अयोध्याः भारत ही नहीं दुनिया भर के रामभक्तों के लिए वह बहुप्रतीक्षित तारीख सामने आ गई है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अगले साल 22 जनवरी को रामलला को स्थायी गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कई तिथियों पर विचार किया गया। अंत में 22 जनवरी पर मुहर लगाई गई। योगी सरकार के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है।जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह का निर्माण अक्टूबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिला से भगवान की राम की प्रतिमा को गढ़ने का काम भी अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह के निर्माण में मकराना मार्बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार होगा। दूसरा तल खाली रहेगा। इसकी उपयोगिता मंदिर की ऊंचाई के लिए होगी। गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 34 सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा।चंपत राय ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में ही बनाई जाएगी और यह प्रतिमा पांच साल के बालक की होगी। रामनवमी पर रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणों का अभिषेक हो, इसके लिए भी वैज्ञानिकों की टीम ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे सूर्य तिलक नाम दिया गया है। तकरीबन पांच मिनट तक भगवान राम के ललाट पर सूरज की किरणें रहेंगी, इसकी व्यवस्था की जा रही है। यह प्रयोग सफल भी हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button