CrimeNational

आफताब ने श्रद्धा के हत्या की बात कबूली ,कहा कोई अफसोस नहीं, कल किया जाएगा नार्को टेस्ट

श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ़ टेस्ट पूरा हो गया है और अब टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है । एसएसएल सूत्र के मुताबिक आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने ही श्रद्धा बालकर की हत्या की है और उसके शरीर के अंगों को काटकर जंगल में फेंका है। आरोपी आफताब पूनावाला ने उसके साथ कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूल की है।

पूछताछ के दौरान आफताब ने कई बात कबूली

एसएसएल सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आफताब ने हत्या की बात कबूल कर ली है । उसने कबूल किया कि उसने ही अपनी लिविंग पार्टनर श्रद्धा की हत्या की और शरीर के टुकड़े करके जंगल में फेंका और साथ ही उसने श्रद्धा की हत्या के बाद कई लड़कियों से दोस्ती भी की थी।

अफसोस नहीं है हत्या का

आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया और साथ ही उसने हत्या के बाद सब के टुकड़े करने की बात भी कबूल की।उसे श्रद्धा की हत्या का कोई भी अफसोस नहीं है।

1 दिसंबर और 5 दिसंबर को आफताब का किया जाएगा नार्को टेस्ट

श्रद्धा हत्याकांड मामले मैं आरोपी आफताब पूनावाला के वकील अविनाश कुमार से हुए बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है कि पुलिस ने आरोपी आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होगा और फिर इसके बाद 5 दिसंबर को नारको टेस्ट होगा । दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब को नारको टेस्ट के लिए रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button