सलमान खान ने कर ली सगाई? एक्टर के रिंग पर अटकी फैंस की नजरें, जानिए वायरल हो रही तसवीरों का सच

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा में हैं. हर शुक्रवार और शनिवार सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते है. इसके अलावा वो IIFA 2023 की प्रेस मीट में नजर आए. दबंग खान ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया, लेकिन फैंस की नजरें उनके रिंग पर अटक गई. उनकी अंगूठी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
सलमान खान की ये तसवीरें हो रही वायरल
सलमान खान वैसे तो अक्सर अपने हाथ में लकी ब्रेसलेट पहने दिख जाते है. लेकिन इस बार जब वो अपनी मिडिल फिंगर में रिंग पहने दिखे तो इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी. IIFA 2023 की प्रेस मीट में एक्टर ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंट सूट में काफी डैशिंग दिखे. उनका ये अंदाज सबको काफी पसन्द आया. लेकिन रिंग को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही
रिंग को लेकर हो रही तरह-तरह की बातें
सलमान खान के रिंग को लेकर कहा जा रहा है कि वो उनकी लकी रिंग है. कई यूजर्स इस अंगूठी को उनके सगाई और रिलेशनशिप से जोड़कर बता रहे है. ट्विटर पर उनकी कई ऐसी तसवीरें है, जिसमें रिंग साफ दिख रहा है. एक यूजर ने लिखा की ये अंगूठी उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दी है. हालांकि अब क्या सच्चाई है इसमें ये तो खुद सलमान ही बता पाएंगे.


