World

समुद्र के किनारे दिखा यह अजीब जीव क्या तीसरी दुनिया से आया दैत्य है? सच्चाई जान हंसी नहीं रुकेगी

एक महिला ने चंद दिनों पहले समुद्र तट पर एक अजीब प्राणी से मुठभेड़ का वीडियो शेयर किया था। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा गया। इस वीडियो को पनामा की रहने वाली 32 साल की ब्रेंडा गोंजालेज ने समुद्र किनारे टहलने के दौरान शूट किया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही मेरी नजर दाहिनी ओर गई, उनके सामना एक ऐसे प्राणी से हुआ, जो वास्तव में धरती पर मौजूद ही नहीं है। कुछ लोगों ने इसे समुद्री दैत्य तो कुछ ने तीसरी दुनिया का दानव बताया था, जो धरती पर आ गया है। हालांकि, बाद में किसी भी व्यक्ति को उस जगह पर ऐसा कोई भी जीव नहीं दिखाई दिया।

ब्रेंडा गोंजालेज ने इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया था। भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध के कारण इस वीडियो को नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने इसे रेत के बीच छिपा हुआ एक समुद्री राक्षस करार दिया था। इस वीडियो को देखने वाले अनगिनत दर्शकों ने इस अजीब प्राणी की तुलना एक भयावह काले दानव से की। हालांकि, बाद में गोंजालेज ने अपने इस वीडियो के रहस्य को खुद ही खोल दिया। इससे पता चला कि यह कोई ऐसा जीव नहीं था, जो किसी तीसरी दुनिया से आया हो या फिर कोई समुद्री दैत्य हो। लेकिन, तब तक इस वीडियो ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया।

demon video 1

वीडियो शेयर करने वाली महिला ने खोली पोल

टिकटॉक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में गोंजालेज ने इस भयानक मुठभेड़ के पीछे के रहस्य को उजागर किया। उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहा वो अजीब सा जीव कोई और नहीं, बल्कि उनका चार साल का कुत्ता लोलिता था। गोंजालेज ने अपने कुत्ते को असाधारण रूप से बुद्धिमान और एक कुशल एक्टर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत जानवर है, जो अपनी चंचलता को अक्सर दिखाता रहता है, खासकर समुद्र तट पर। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो को शेयर करने का उनका इरादा केवल हंसी पैदा करना था, लेकिन इसने टिकटॉक पर आतंक की लहर पैदा कर दी थी।

वीडियो में क्या नजर आया

एक वीडियो फुटेज में लोलिता को समुद्र तट पर लेटे हुए दिखाया गया है। जिसमें उसकी पूंछ समुद्र के किनारे की रेत में हिलती हुई दिख रही है। इस कुत्ते की साज-सज्जा पहले के वीडियो में दिखाई दिए अजीब से जीव से काफी मिलती-जुलती है। इसके बाद उन्होंने वीडियो में अपने कुत्ते से सबका परिचय कराया और कहा कि इस घटना में उनके कु्त्ते की एक्टिंग शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button