Crime

देवघर में एक शख्स के ऊपर बम फेंके जाने से उड़े शरीर के चिथडे, दहशत मार्केट में

झारखंड के देवघर में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई. अपराधियों द्वारा शख्स के ऊपर बम फेंके जाने से शरीर के चिथड़े उड़ गए. मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि 6 की संख्या में आय अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आनन-फानन हालात में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अपराधी 4 से 6 की संख्या में आए थे

देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और पुलिस की सहायता से जांच पड़ताल शुरू की गई. परिजनों के द्वारा कहना है. कुछ लोगों से लक्ष्मी यादव का जमीन को लेकर वाद विवाद चल रहा था. और इसी कारणवश 4 से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कुछ लोगों के नाम आरंभिक जांच में सामने आए हैं. जांच जारी है मृतक लक्ष्मी यादव के खिलाफ भी कुंडा थाना में अपराधिक मामला दर्ज है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button