Entertainment

‘पठान’ शाहरुख के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्में बनी, केजीएफ 2 के एक हफ्ते के कलेक्शन को 5 दिन में पार किया

पठान शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है सिर्फ 5 दिनों में इस फिल्म ने ऐसी धुआंधार कमाई की है जो इससे पहले बॉलीवुड में कभी नहीं हुआ. पठान बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है सिर्फ भारत में पहले दिन 57 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की और 5 दिनों में काफी बड़ा कलेक्शन खड़ा कर दिया है.

शाहरुख खान लगभग 4 साल के बाद पठान के साथ बतौर हीरो सुनहरी स्क्रीन पर लौटे हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी लेकिन नई फिल्म के आते ही शाहरुख ने यह साबित कर दिया कि उन्हें बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है.

शाहरुख के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म

शाहरुख खान ने बड़ी स्क्रीन पर जिस तरह से कमबैक किया है यह उनके स्टारडम को दर्शाती है. पठान रिलीज होने से पहले शाहरुख खान के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस थी जो 10 साल पहले आई थी. शाहरुख की इस फिल्म ने भारत में 227 करोड का कारोबार किया था.

पठान सिर्फ 5 दिन में ही लगभग 290 करोड का कारोबार कर लिया है इसके साथ ही पठान सिर्फ 5 दिन में ही शाहरुख के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

सबसे तेज 500 करोड़

पठान का पूरे विश्व में कलेक्शन 5 दिन में ही 550 करोड़ के करीब पहुंच गया है. इससे पहले भी बॉलीवुड की फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है लेकिन कोई भी फिल्म यह कमाई 10 दिन से कम में नहीं कर पाई है. सलमान की सुल्तान ने कमाई का यह रिकॉर्ड 12 दिन में बनाया था जबकि आमिर की दंगल को 13 दिन लगे थे पीके और संजू को वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 14 दिन लग गया था जबकि बजरंगी भाईजान को 15 दिन लगे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button