World

मलबों में तलाश जिंदगी की, तुर्की में भूकंप 9 दिन बाद 9 लोगों को जिंदा निकाला गया

तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप 6 फरवरी को आया था. अब तक इसमें 41हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं. भूकंप के इमारतों के मलबों में 9 दिन बाद भी जिंदगीयों को तलाशने की कोशिश जारी है. रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को 9 लोगों को मलबे से जिंदा निकालने में सफल रहे.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में जिन लोगों को और रेस्क्यू किया गया उसमें दो भाई शामिल है. इनकी उम्र 17 और 21 साल है. इन्हें कहरामनमारस प्रांत में अपार्टमेंट के मलबे से बाहर निकाला गया. उधर अंताक्या में एक सीरियाई पुरुष और महिला का भूकंप के करीब 200 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया. इसके बाद चार और लोगों का भी रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू टीम का दावा है कि अभी भी लोगों को जिंदा निकाले जा सकते हैं.

तुर्की में भूकंप से 12 हजार इमारतें तबाह हुई हैं. ऐसे में लाखों लोग बेघर हो गए हैं. ये लोग सड़कों पर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. दूसरी ओर भीषण ठंड का कहर भी तुर्की में जारी है. ऐसे में इन लोगों को भूख के साथ साथ ठंड का कहर भी झेलना पड़ रहा है. तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने भी शुरुआत में माना था कि लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अब उन्होंने कहा है कि राज्य में स्थिति काबू में है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button