अमेरिका के कबाड़खाने में छत्रपति शिवाजी महाराज की लापता मूर्ति मिली, पिछले महीने चोरी हुई थी

यूएसए के कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति एक पार्क से चोरी हो गई थी. अब यह मूर्ति मशहूर कबाड़ खाने में मिली है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई कि जिस कबाड़ खाने में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति मिली है. वह अवैध गतिविधियों के लिए जाना जाता है. उत्तरी अमेरिका में छत्रपति शिवाजी की यह मूर्ति एकमात्र मूर्ति थी. साल 1999 में यह मूर्ति सैन जोश को भारत के शहर पुणे की ओर से गिफ्ट की गई थी. द मरकरी न्यूज़ अखबार ने बताया ग्वाडालूप पार्क से यह मूर्ति 21 जनवरी को चोरी होने की सूचना मिली थी. इस मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 200 किलोग्राम की मूर्ति 9 फरवरी को एक कबाड़खाने में पाई गई थी. पुलिस ने इस मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से से पूछताछ की है. हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, कबाड़खाने के कर्मचारियों ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि दो पुरुष और एक महिला 29 जनवरी को मूर्ति यहां गिराने आए थे.



