प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने नाम पर बने स्टेडियम में मैच देखेंगे, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी साथ होंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है. अब तक इस सीरीज में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें शुरुआती दो मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. तीसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया के नाम रहा था. अब दोनों टीमों के बीच चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. वही इस मुकाबले से पहले बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे और आखिरी मुकाबले को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीश पहुंचेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया के और प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनीस के साथ मैच देखने पहुंचेंगे. यह पहली बार होगा जब पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नाम के बने स्टेडियम में कोई मैच देखने पहुंचेंगे. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की आने की सूचना के बाद हम आधा बाद में तैयारियां जोरों पर है.



