विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन करने महाकाल पहुंचे

विराट कोहली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार की सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे. दोनों भगवान महाकाल के सुबह 4:00 बजे होने वाले भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया दर्शन के बाद कोहली ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा. इन दोनों कीफोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार सुबह सुबह महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे. इस बीच दोनों ने लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदीहाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया. आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भ गृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया. वही विराट और अनुष्का भक्ति और अध्यात्म के माहौल में रमी हुए नजर आए. विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी. साथ ही मस्तक पर चंदन का बड़ा त्रिपुर लगाकर धोती 16 पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए. वही अनुष्का शर्मा भी साड़ी में नजर आई.









