World

बोकारो में जंगली हाथियों का आतंक, एक महिला को कुचला, गांव में दहशत का माहौल

बोकारो: बोकारो के गोमिया में रविवार को जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया. महिल के कुचलते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जंगली हाथियों के आतंक से गांव के लोग परेशान है. यह कोई पहला मामला नहीं है, यहां आए दिन हाथी गांव में आकर ग्रामीणों का नुकासन करते है.महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर मौतदरअसल, महिला जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी. वहीं हाथियों के झुंड के बीच फंस गई और हथियों ने उसे कुचल डाला. जबकि बच्चियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना बच्चियों ने गांव के लोगों को दी, सूचना के बाद गांव के लोग महिला का शव लेने के लिए गए, तो हाथी ने एक युवक को अपनी सुढ से पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया, गनीमत रही को युवक को ज्यादा चोट नहीं आई. जैसे-तैसे कर युवक ने अपनी जान बचाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button