World

मिशन 24 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कसी कमर, जमशेदपुर में पार्टी ने कोल्हान मंडल बैठक की

जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन में भारतीय जनता पार्टी की कोल्हान संभाग की बैठक हुई. बैठक में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. इस बैठक में कोल्हान के सभी जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रवक्ता मौजूद हैं. मिशन 2024 को लेकर कोल्हान की दो लोकसभा सीटों और विधानसभा की 14 सीटों पर जीत का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत ताकि क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंच सके और केंद्र सरकार की योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button