World

झारखंड के कई शहरों का पारा 42 के पार, जानिए बारिश की बूंदों से कब मिलेगी राहत

रांची: झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राज्य के 24 में से छह जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पास पहुंच चुका है। शुक्रवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

16 और 17 अप्रैल को विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। कई शहरों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल को राज्य के कई हिस्से में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 16 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। जबकि 20 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और गिरिडीह के कुछ इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची में भी 15 से 18 अप्रैल तक आसमान में बाअंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 18 और 19 अप्रैल को मौसम साफ रहने के बाद 20 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते है।

पलामू और संताल परगना इलाके में पारा 43 के पार होने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले हफ्ते में संताल परगना और पलामू प्रमंडल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में बदलते मौसम में बच्चों के स्कूल के समय में बदलने की मांग तेज होने लगी है। सुबह में स्कूल जाने के वक्त बच्चों को तो कोई खास परेशानी नहीं होती हैं, लेकिन दोपहर बाद छुट्टी होने पर तपती गर्मी में बच्चों को स्कूल से घर ले जाने में परेशानी होने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button