World
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया… कौन टॉपर, कितने हुए पास.. नतीजों के रंग तो देखिए
सीतापुर की प्रियांशी हाईस्कूल टॉपर
हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। सीता इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में पढ़ने वाली सोनी पुत्री दीपचंद्र हैं। यूपी मेरिट फर्स्ट स्थान 98.33% अंक प्राप्त किए।
600 में से 590 नंबर
सोनी को 600 में से 590 नंबर मिला। उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीद पूरी हो गई। सेल्फ स्टडी पर फोकस का नतीजा मिल गया। मैथ, साइंस में अधिक अंक मिले हैं।
कानपुर के कुशाग्र रहे सेकेंड
कानपुर देहात के मंगलपुर स्थिति आर्य भट्ट इंटर कालेज के छात्र कुशाग्र पांडेय ने यूपी में दूसरी रैंक हासिल की है।




