World

मैं किसी मायावती को नहीं जानता, सत्यनारायण कथा की कलावती को सुना है…जेल से छूटते ही पुराने रंग में दिखे बाहुबली आनंद मोहन

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह अभी अपने बेटे चेतन आनंद की शादी के लिए 15 दिनों के लिए पैरोल पर है। आनंद मोहन ने अपनी रिहाई के आदेश पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कानून की जानकारी दी।पटनाःबिहार सरकार ने बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर मुहर लगा दी। बिहार सरकार के इस फैसले पर बसपा प्रमुख मायावती ने सवाल उठाया। इस संबंध में जब पत्रकारों ने आनंद मोहन से प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो वे पुराने रंग में दिखे। आनंद मोहन ने कहा- ‘कौन मायावती, हम नहीं जानते हैं मायावती को। हमने पहले ही कहा- कलावती को सुने थे, सत्यनारायण भगवान की पूजा में बराबर कलावती और किसका-किसका नाम आता हैं। मायावती, क्या बोली, वो तो नहीं जानें, उसका वक्त भी नहीं हैं।’ अपने बेटे चेतन आनंद की शादी को लेकर पैरोल पर जेल से बाहर आने पर वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button