World

पीएम मोदी के साथ मधुर रिश्ते की बात कहने वाले नवीन पटनायक को कितना पटा पाएंगे नीतीश कुमार!

विपक्षी एकता के अगुआ बने बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने मिशन की अगली यात्रा पर मंगलवार को निकल रहे हैं। उनकी यात्रा का पहला ठिकाना बनेगा भुवनेश्वर, जहां वे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने वाले हैं। एक दिन का गैप देकर वे मुंबई जाएंगे, जहां महा विकास अघाड़ी के नेताओं- शरद यादव और उद्धव ठाकरे से उनके मिलने का कार्यक्रम बना है। इसके पहले कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उन्होंने एक ही दिन मुलाकात की थी। कांग्रेस नेताओं से उनकी दो बार की मुलाकात हो चुकी है। पहली बार लालू यादव के साथ वे सोनिया गांधी से मिलने तब गए थे, जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। दूसरी बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात की। उसी क्रम में वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सीपीएम के सीनियर लीडर सीताराम येचुरी से भी मिले थे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद तेलंगाना के सीएम केसी राव भी नीतीश से पटना आकर मिल चुके हैं। यानी अभी तक नीतीश कुमार की मुलाकात कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीआरएस के केसी राव से हो चुकी है। इसके अलावा वे शिवसेना के आदित्य ठाकरे, कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। नीतीश कुमार आप के अरविंद केजरीवाल, सीपीएम के सीताराम येचुरी, टीएमसी की ममता बनर्जी- टीएमसी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं। नवीन पटनायक- बीजेडी, शरद पवार- एनसीपी और उद्धव ठाकरे- शिवसेना से अगले चार दिनों में उनके मिलने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button