World
न्यायपालिका का सबसे भव्य और आकर्षक भवन बनकर तैयार, गर्मी छुट्टी के बाद हाई कोर्ट की नई ग्रीन बिल्डिंग में होगी सुनवाई
रांचीः देश में न्यायपालिका का सबसे बड़ा कैंपस और भव्य-आकर्षक भवन रांची में बनकर तैयार हैं। झारखंड हाई कोर्ट के नव निर्मित कैंपस सुप्रीम कोर्ट से भी साढ़े तीन गुना बड़ा है। हाई कोर्ट के नए कैंपस में न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारियों- कर्मचारियों के अलावा वकीलों और मुवक्किलों के लिए सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी।




