ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे से मुस्लिम पक्ष संतुष्ट, वकील बोले- कोई चाभी नहीं देंगे लेकिन…
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को भी सर्वे का काम शुरू हो गया है। एएसआई की टीम मौके पर पहुंच गई है। सर्वे की टीम में 60 लोग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद आज से मुस्लिम पक्ष भी सर्वे के दौरान मौजूद है। शनिवार को वजूखाने को छोड़कर मस्जिद के अन्य हिस्सों का फिर से सर्वे चल रहा है। पहले दिन शुक्रवार के सर्वे में परिसर की आकृति तैयार करने के अलावा परिसर की माप-जोख भी की गई थी। इके अलावा 41 सदस्यों वाली टीम ने दीवारों और उसे आसपास के हिस्सों के साक्ष्य जुटाए थे। शनिवार को रेडिएशन के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा हैहिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि ज्ञानवापी में इमेजिंग, मैपिंग का काम हो चुका है। एएसआई की टीमें अपना काम कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। ये कहना मुश्किल है कि कितना समय लगेगा। ये बहुत ही साइंटिफिक सर्वे है। ये बताएगा कि स्ट्रक्चर के नीचे क्या है? ये कितनी पुरानी है? क्या ये नया निर्माण है जिसे औरंगजेब ने बनवाया था? सर्वे का काम दो दिन का हुआ है। काम आगे बढ़ता रहेगा।
ज्ञानवापी में चल रहे सर्वे से बाहर आए मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज ने बताया, ‘हम ASI के सर्वे से संतुष्ट हैं। ज्ञानवापी परिसर में जहां चाभी की जरूरत होगी, वहां अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी की तरफ से खोल दिया जाएगा, लेकिन चाभी नहीं सौंपी जाएगी। अभी कोई तहखाना नहीं खोला गया है। पश्चिमी दीवाल पर सर्वे हो रहा है और हम इसलिए बाहर आए हैं कि मुझे कोर्ट जाना है।’
– ASI के एडीजी सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। 60 से ज्यादा लोग टीम में शामिल हैं। डीपीआर जैसी अत्याधुनिक तकनीक से मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है।
शनिवार को होने वाले सर्वे में मुस्लिम पक्ष के कब्जे वाला तहखाना भी खुलेगा। इसकी चाभी मुस्लिम पक्ष के पास है। मुस्लिम पक्ष शनिवार को पहली बार सर्वे में शामिल होगा। लंबे समय से बंद रहने के कारण पहले नगर निगम तहखाने की सफाई करेगा। फिर उसकी लंबाई और चौड़ाई का मापन किया जाएगा।
शनिवार को वाराणसी में मौसम खुशनुमा बना रहा। हल्की बूंदाबांदी से हवा में नमी बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार को भी बूंदाबांदी के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। यहां तापमान 34 डिग्री से कम होकर 31 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन चार दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है।



