BiharCrime

बिहार के जमुई में स्कूल संचालक से 22 लाख रुपये की लूट हुई.

 

बिहार में लूट और छिनतई की घटनाएं आम हो गई हैं। ताजा घटना जमुई जिले की है, जहां कुछ उच्चकों ने एक स्कूल संचालक को अपना निशाना बनाया। घटना के अनुसार, स्कूल संचालक अपनी कार से जा रहे थे, तभी उच्चकों ने कहा कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, उच्चकों ने कार से रुपये भरा बैग चुरा लिया। स्कूल संचालक के अनुसार, बैग में 22 लाख रुपये थे।

स्कूल संचालक देवघर से जमुई जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदरा चौक पर देवघर से नवादा जा रहे एक निजी स्कूल के संचालक की कार से उच्चकों ने धोखा देकर 22 लाख रुपये लूट लिए। उच्चकों ने पहले स्कूल संचालक को कार से मोबिल गिरने की झूठी सूचना दी, और जैसे ही कार रुकी, उन्होंने 22 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया।

इस घटना के बाद स्कूल संचालक हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। निजी स्कूल के संचालक का नाम गौतम कुमार है। वह देवघर स्थित स्कूल से रुपये लेकर अपने घर नवादा जा रहे थे। पीड़ित स्कूल संचालक ने बताया कि वह तीन महीने का कलेक्शन लेकर लौट रहे थे। मोबिल गिरने की झूठी सूचना देकर उच्चकों ने धोखे से कैश भरा बैग गायब कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button