World
राजकुमार राव और दुलकर सलमान ने बताया उनकी वेब सीरीज में क्या है खास
‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी धमाकेदार वेब सीरीज के बाद राज और डीके की जोड़ी एक और नई वेब सीरीज लेकर आ रही है। ‘गन्स एंड गुलाब्स’ नाम की यह सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 90 के दशक में अपराध और हिंसा के बीच प्यार के प्लॉट पर बनी इस सीरीज में एक्शन के साथ ही कॉमेडी और ड्रामा का कॉकटेल देखने को मिलेगा। ‘नवभारत टाइम्स’ से खास बातचीत में सीरीज में लीड रोल प्ले कर रहे राजकुमार राव और दुलकर सलमान ने शो से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं। सीरीज में उनके साथ आदर्श गौरव और गुलशन देवैया भी नजर आने वाले हैं।




