World

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है, पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

अविश्वास प्रस्ताव पर अब पीएम मोदी की बारी है। पीएम मोदी ने विपक्ष के खूब निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि विपक्ष ने अविश्वास की आड़ में जनता का आत्म-विश्वास तोड़ने की विफल कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हमने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है, खुले आसमान में उड़ने का हौसला और अवसर दिया है। हमने दुनिया में बिगड़ी साख को भी संभाला है और उसे नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ​21वीं सदी का यह कालखंड भारत के लिए हर सपने सिद्ध करने का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण समय है, इस कालखंड का प्रभाव एक हजार साल तक रहने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि आपने एनडीए भी चुरा लिया। इंडिया के भी टुकड़े कर दिए I.N.D.I.A. जरा डीएमके और कांग्रेस के लोग सुन लें। यूपीए को लगता है कि देश के नाम का इस्तेमाल करके अपनी विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है। लेकिन कांग्रेस के सहोयगी दल, कांग्रेस के अटूट साथी। तमिलनाडु सरकार में एक मंत्री दो दिन पहले ही कहा है इंडिया उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। उनके मुताबिक तमिलनाडु तो भारत में है ही नहीं। आज मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु वो प्रदेश है, जहां हमेशा देशभक्ति की धाराएं निकली हैं। जिस राज्य ने हमें राजा जी दिए, कमाराज दिए, एनजीआर, कलाम दिए। आज तमिलनाडु से ये स्वर सुनाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कह ाकि कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज उनकी अपनी नहीं है। चुनाव चिह्न से लेकर सबकुछ कांग्रेस अपना होने का दावा करती है। वो किसी और से लिया हुआ है। अपनी कमियों को ढंकने के लिए चुनाव चिह्न और विचारों को भी चुरा लिया। फिर भी बदलाव हुए हैं उसमें पार्टी का घमंड ही दिखता है। ये भी दिखता कि 2014 से वो किस तरह से डिनायल के मूड में हैं। पार्टी के संस्थापक कौन ए ओ ह्यूम एक विदेशी थे। 1920 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई ऊर्जा मिली और देश ने उस ध्वज को अपना लिया। कांग्रेस ने उस ध्वज की ताकत देखते हुए उसे भी अपना लिया। वोटरों के बुलाने के लिए गांधी नाम भी चुरा लिया।

कांग्रेस को भारत के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि देश का विश्वास मैं शब्दों में भी प्रकट करना चाहता हूं। देश का ये विश्वास है कि जब 2028 में आप जब अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो ये देश पहले तीन में होगा। ये देश का विश्वास है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत पर भारत के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा है। ये विश्वास किसपर करते थे। पाकिस्तान सीमा पर हमले करता था, हमारे यहां आए दिन आतंकी भेजा जाता था। और उसके बाद पाकिस्तान हाथ ऊपर करके मुकर जाता था। पीएम मोदी ने कहा कि इनका पाकिस्तान से ऐसा प्रेम था वो तुरंत पाकिस्तान की बातों पर विश्वास कर लेते थे। पाकिस्तान कहता था कि आतंकी हमले होते रहेंगे और बातचीत भी होती रहेगी। कश्मीर आतंकवाद की आग में दिन रात सुलग रहा था, जलता था। लेकिन कांग्रेस सरकार कश्मीर के लोगों पर विश्वास नहीं था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हुर्रियत पर विश्वास करते थे। भारत से सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनका भारत की सेना पर भरोसा नहीं था। दुनिया में आज कोई भी भारत के लिए अपशब्द बोलता हैं कि इन्हें तुरंत इनको विश्वास हो जाता है। जैसे कोई विदेशी एजेंसी कहती है कि भूखमरी का सामना कर रहा कई देश भारत से बेहतर है, ऐसा झूठी बात आएगी तो भी ये उसको स्वीकार कर लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button