World

देश का नाम, गांधी नाम भी चुरा लिया… बिना नाम लिए मोदी का राहुल-सोनिया पर बड़ा तंज

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा (No Confidence Motion 2023 Debate) हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस का जवाब देने के लिए सदन में हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्‍त से चर्चा शुरू हुई थी। कांग्रेस के गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत करते हुए साफ कर दिया था कि विपक्ष का एजेंडा मणिपुर रहेगा। बुधवार को राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मसले पर आक्रामक ढंग से बीजेपी और पीएम को घेरा। जवाब में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने धारदार तर्क दिए। गुरुवार को भी पक्ष-विपक्ष के सांसद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेंगे। अंत में पीएम मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। मोदी ने 2018 में भी अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया था। तब भी विपक्ष के पास संख्या-बल नहीं था। आज वोटिंग की सूरत में अविश्वास प्रस्ताव का गिरना तय है।

  • 07:03 PM,Aug 10 2023लोहिया ने नेहरू पर लगाए थे गंभीर आरोपपीएम मोदी ने कहा कि लोहिया ने उस समय कहा था कि कितनी लापरवाही और खतरनाक बात है। 30 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र को कोल्ड स्टोरेज में बंद कर दिया। ये आरोप लोहिया ने नेहरू पर लगाया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मणिपुर की समस्या को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे बीते कुछ दिन में ही ये समस्या हुई है। पीएम ने कहा कि इस समस्या के लिए इसके लिए वहां के लोग जिम्मेदार नहीं है बल्कि इनकी राजनीति जिम्मेदार है।
  • 06:58 PM,Aug 10 2023कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में लोगों के विश्वास की हत्या कीपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में लोगों के विश्वास की हत्या की है। पीएम ने कहा कि दूसरी घटना 1962 की है। उस समय वो खौफनाक रेडियो प्रसारण आज भी शूल की तरह नॉर्थ ईस्ट के लोगों को चुभ रहा है। पंडित नेहरू ने देश के ऊपर चाइना का हमला चल रहा था। देश के लोग मदद की अपेक्षा कर रहे थे, उस समय लोग अपने साधनों से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार थे। उस समय एकमात्र नेता पंडित नेहरू ने क्या कहा था। उन्होंने असम के लोगों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया था। नेहरू की वो बात आज भी असम के लोगों को चुभती है।
  • 06:55 PM,Aug 10 2023भारत का टुकड़े करने वालों का साथ दे रहा विपक्षपीएम मोदी ने कहा कि ये लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा वाले हैं। ये उन लोगों की मदद कर रहे हैं सिलीगुड़ी के पास कॉरिडोर को काटने की बात करने वालों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जो बाहर गए वे देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी का कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न-भिन्न करने का रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का मां भारती के प्रति प्रेम क्या रहा है। भारत के नागरिकों के प्रति प्रेम क्या रहा है। पीएम ने कहा कि एक सच्चाई मैं बड़े दुख के साथ देश के सामने रख रहा हूं। पीएम ने कहा कि पहली घटना 5 मार्च 1966 की मिजोरम की घटना का जिक्र किया। उन्होंने एयरफोर्स के हमले का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि कच्छ तिबू तमिलनाडु से आगे श्रीलंका से पहले एक टापू है। श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कच्छ तिबू श्रीलंका को दे दिया गया।
  • 06:49 PM,Aug 10 2023देश और सदन मणिपुर के साथ है : PMपीएम मोदी ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि ये देश और सदन आपके साथ है। मणिपुर फिर से विकास की राह पर चलेगा। इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम ने कहा कि मणिपुर को लेकर जो सदन में कहा गया उससे लोगों को बड़ी ठेस पहुंची हैं। पीएम ने कहा कि सत्ता के बिना लोगों का ऐसा हाल हो जाता है। सत्ता के बिना लोग जी नहीं पाते हैं। पता नहीं क्यों कुछ लोग भारत माता की हत्या होती नजर आ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ये वे लोग हैं जो कभी संविधान की हत्या की बात करते हैं। पीएम ने कहा कि मैं हैरान हूं कि ये बोलने वाले कौन लोग हैं। विभाजन की विभिषिका, पीड़ादायक दिवस आज भी हमारे सामने उस दर्द को लेकर आता है। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्होंने मां भारती के तीन-तीन टुकड़े कर दिए। जब मां भारती की जंजीरों को तोड़ना था तब इन लोगों ने भुजाएं काट दी।
  • 06:46 PM,Aug 10 2023मणिपुर में शांति का सूरज जरूर उगेगापीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर की स्थिति पर गृहमंत्री ने विस्तार से धैर्य से अपनी बात रखी। उन्होंने सारे विषय को विस्तार से समझाया। सरकार और देश की चिंता को सामने रखा। उसमें देश की जनता को जागरूक करने का प्रयास था। पीएम मोदी ने कहा कि उसमें जनसामान्य को शिक्षित करने का प्रयास था। उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में अदालत का फैसला आया। पीएम ने कहा कि उसके पक्ष विपक्ष में जो परिस्थितियां बनी। मणिपुर में अनेक गंभीर स्थिति बनीं। मणिपुर में हुए अपराध अक्षम्य हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह के प्रयास चल रहे हैं उससे निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button