World

नीतीश की नजर में ‘स्टार’ बने ललन सिंह, संसद में अमित शाह पर ‘लाल’ होने की वजह समझिए

बिहार में चुनावी रंग कुछ ज्यादा ही गहरा हो गया है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव के बहाने भी केंद्र सरकार पर हमला जारी है। इस हमले का कोण भी बनता है तो नीतीश कुमार का स्लोगन “सबसे बड़का झूठा पार्टी”। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी इसी लाइन लेंथ पर धुआंधार बैटिंग की। उन्होंने अपनी सारी ऊर्जा यही साबित करने में लगाई कि झूठ बोलना ही भाजपा का आधार है। साथ में यह तुर्रा भी कि बिहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसी भी चुनाव में न तो कोई प्रभाव पड़ा है और न पड़ेगा। जानिए कि ललन सिंह के हमले का कोण किधर-किधर घुमा।

झूठ बोलते हैं अमित शाह

अमित शाह पर भी ललन सिंह ने हमला करते कहा कि अमित शाह तो झूठ का पिटारा लिए घूमते हैं । हम जब महागठबंधन में शामिल हुए तो गृह मंत्री ने तीन बार बिहार का दौरा किया। सबसे पहले इन्होंने पूर्णिया में सभा की। वहां की जनता को कह रहे थे कि पूर्णिया में हवाई अड्डा प्रधानमंत्री ने बनवाया। जिसका काम भी शुरू नहीं हुआ इसको इन्होंने बनवा दिया। इनसे बड़ा जुमलेबाज तो हमने आज तक नहीं देखा है। गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय आए तो बोल रहे थे कि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री ने बनवाया। हर घर नल का जल प्रधानमंत्री ने पहुंचाया। इस से बड़ा झूठ क्या बोल सकते हैं अमित शाह। मुंगेर के मेडिकल कॉलेज में एक रुपया भी केंद्र का नहीं लगा है। हर घर नल का जल में एक रुपया केंद्र से नहीं लिया गया है।

पीएम मोदी का कोई प्रभाव नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर ललन सिंह ने 2015 के विधानसभा चुनाव के बहाने खूब हमला किया। कहा 2015 में आरजेडी से मेरा गठबंधन था। कांग्रेस भी साथ में थी। हम लोग चुनाव लड़ रहे थे उसे वक्त तो तीन महीने तक गृह मंत्री ने बिहार में कैंप किया था। 2015 में प्रधानमंत्री ने 43 विधानसभा में सभाएं की थीं। यह एक रिकॉर्ड है कि एक प्रधानमंत्री एक राज्य में इतनी सभाएं की हो। पर मिला क्या सिर्फ 52 विधानसभा सीट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button