दिल्ली में बेड बॉक्स में मिली बच्चे की लाश, मां ने जताया महिला पर शक, जानें पूरा मामला
दिल्ली के इंद्रपुरी एरिया में एक नाबालिग बच्चे की हत्या का मामला सामना आया है। घरवालों ने इस मामले में एक परिचित महिला पर शक जताया है। घटना के समय बच्चा घर में अकेले थे। बच्चे के माता-पिता दोनों ऑफिस में थे। बच्चे के डांस टीचर ने बच्चे के क्लास में नहीं पहुंचने को लेकर उसकी मां को फोन किया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
घर का सामान बिखरा हुआ था
घटना के बारे में बच्चे की मां ने बताया कि मैं ऑफिस से घर आ रही थी। शाम को 6.45 बजे डांस टीचर का फोन आया कि बच्चा आज क्लास में नहीं आया है। इसके बाद जब मां घर पहुंची तो घर का सामान हल्का बिखरा हुआ था। बेड के ऊपर माइक्रोवेव और स्टूल रखा हुआ था। मां ने बताया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने बताया कि घर की दो चाबियां है। उन्होंने अपने चाबी से घर का दरवाजा खोला था। घर में बच्चा मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने बच्चे को आसपास खोजना शुरू किया। बच्चा कहीं नहीं मिला।
परिवार को 4 साल से धमकी
बच्चे की मां ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने पति को फोन किया। इसके बाद महिला के पति के पास उनकी परिचित महिला का फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने फोन पर कहा कि वे दोनों जिसको सबसे अधिक प्यार करते हैं उसके उनकी जिंदगी से हटा देगी। इसके बाद से पति-पत्नी डर गए। उन लोगों का कहना है कि इस तरह की धमकी वो महिला पिछले चार साल से दे रही है। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने फोन पर उससे बात की। वह बेहद शांत हो कर उन लोगों से बात कर रही थी।
कपड़ों के नीचे छुपाया था बच्चा
महिला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने बेड पर से सामान हटाया। उन्होंने देखा की बेड के गद्दे दोनों तरफ से उठे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने बेड बॉक्स खोला। अंदर कुछ कपड़े भी बिखरे हुए थे। इसके बाद जब दूसरी तरफ का बॉक्स खोला तो कपड़ों के नीचे बच्चा बेहोश था। उन्होंने बच्चे को तुरंत बाहर निकाला। बच्चे की हालत बेहद खराब थी। महिला ने पड़ोसी की मदद से पास के क्लिनिक लेकर गए। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।




