World

राजा भैय्या को तलाक चाहिए, लेकिन पत्नी ने अलग होने से किया इनकार! क्यों हुई है दोनों की बीच तकरार?

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया की पर्सनल जिंदगी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है और इस चर्चा की वजह है उनका तलाक केस। राजा भैया अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक चाहते हैं। राजा भैया और भानवी सिंह काफी फेमस कपल्स में एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। भानवी सिंह खुद एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। साल 1995 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों के 4 बच्चे भी हैं। दो बेटियां और दो बेटे, लेकिन अब राजा भैया अपनी पत्नी से तलाक चा रहे हैं और केस दिल्ली की एक अदालत में चल रहा है।

राजा भैया को तलाक नहीं देंगी भानवी!

आज इसी मामले में एक नया अपडेट आया है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर दिया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भानवी कुमार ने साफ किया वो किसी भी कीमत पर राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। यानी अब ये साफ है कि वो उनसे अलग नहीं होना चाहती जबकि राजा भैया तलाक का मन बना चुके हैं। भानवी सिंह ने कहा कि उन्हें जो कहना है वो अदालत में कह चुकी हैं, लेकिन ये जरूर है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो राजा भैया को तलाक नहीं देने वाली हैं।

क्यों तलाक तक पहुंचा दोनों के बीच मामला?

अब जान लीजिए ये बात तलाक तक पहुंची कैसे, क्या है पूरा मामला। जो कपल 28 साल तक साथ था वो क्यों अलग होना चाह रहा है। क्यों दोनों की घर की लड़ाई अदालत तक पहुंच गई है। दरअसल साल 2022 में राजा भैया ने तलाक की अर्जी दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भानवी उनके परिवार की छवि खराब कर रही हैं। वो काफी समय से ससुराल छोड़ चुकी हैं और अलग रह रही है।

पति के भाई पर लगाए थे भानवी ने गंभीर आरोप

दरअसल दोनों की लड़ाई की शुरुआत राजा भैया के एक कजिन के मामले से शुरू हुई। राजा भैया के कजिन अक्षय प्रताप सिंह पर भावनी कुमार सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे। भावनी ने कहा था कि अक्षय प्रताप सिंह उनकी कंपनी में गलत इरादे से काम कर रहे हैं, वो कंपनी के चल-अचल संपत्ति पर अपना अधिकार जमाकर उन्हें बेचना चाह रहे हैं। भानवी ने अक्षय के खिलाफ दिल्ली की अपराध शाखा में केस दर्ज करवाया था। भानवी श्री दा प्रॉपर्टीज की मालकिन है, जबकि अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी हैं। भानवी ने कहा था अक्षय ने उनके जाली हस्ताक्षर करके उनके शेयर हड़प लिए हैं।

राजा भैया ने पिछले साल डाली थी तलाक की अर्जी

इस शिकायत दर्ज होने के बाद चौंकाने वाली खबर तब सामने आई जब राजा भैया ने भानवी सिंह के बजाय अपने भाई का साथ दिया था। इस घटना से ये साफ हो गया था कि पति-पत्नी के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। दोनों के बीच लड़ाई चल रही है, लेकिन कुछ समय तक मामला शांत रहा। फिर पिछले साल यानी साल 2022 में जब राजा भैया ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी तो हर कोई चौंक गया और दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई। अब जबकि भानवी राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर रही हैं तो ये इस केस में राजा भैया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button