World

क्या अब सांसदी की तैयारी में हैं चंद्रशेखर आजाद? I.N.D.I.A. की तरफ से यूपी की इस सीट से चर्चा तेज

आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीति का मंच सजने लगा है। कयासबाजी तेज हो चुकी है। चर्चा का बाजार भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को लेकर भी गरम है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने के बाद अब चंद्रशेखर लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह पश्चिमी यूपी की एक अहम सीट पर विपक्ष के साझा गठबंधन से मैदान में उतर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रालोद, कांग्रेस, सपा में इस विषय को लेकर आपसी चर्चा चल रही है। चंद्रशेखर यूपी की नगीना लोकसभा सीट से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। दलित और मुस्लिम बहुल यह सीट बिजनौर जिले में है, जिसमें थोड़ा हिस्सा मुरादाबाद का भी है। आजाद भी मीडिया से बातचीत में कह चुके हैं कि भीम आर्मी के जरिए सड़क पर संघर्ष जारी है लेकिन संसद और विधानसभा में मौजूदगी भी जरूरी है। अब बुनियादी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती है।

आजाद यह भी कह चुके हैं कि कांग्रेस से पुराने मतभेद के बावजूद वह राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। जरूरत सपा का साथ मिलने की है क्योंकि अखिलेश और आजाद के बीच विधानसभा चुनाव के समय सीटों के बंटवारे को लेकर खटास आ गई थी। नगीना की सीट अहम है क्योंकि यहां से मीरा कुमार, रामविलास पासवान, मायावती भी चुनावी किस्मत आजमा चुके हैं। और अभी जयंत चौधरी भी आजाद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

आजाद की गाड़ी पर फायरिंग के बाद जयंत चौधरी ने मंच से कहा था कि चंद्रशेखर पर हुआ हमला सिर्फ उन पर नहीं था, बल्कि अनुसूचित जाति के लोगों को भी डराने और शांत करने के लिए था। लेकिन भयभीत नहीं होना चाहिए। आप आगे बढ़ो और दुनिया को बताओ कि आपने इस देश का संविधान लिखा था। ये लोग नहीं चाहते कि अनुसूचित जाति या आदिवासी लोग सांसद या विधायक बनें। जयंत ने कहा कि जल्द ही चंद्रशेखर आजाद भी संसद में होंगे।

जयंत चौधरी की आरएलडी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक प्रभाव है। वह भी विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल है। जयंत चौधरी से लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चंद्रशेखर पर हमले की निंदा की थी। सपा नेता आजम खान ने चंद्रशेखर से मुलाकात भी की थी। चंद्रशेखर भी जयंत चौधरी के पास था। ऐसे में कहा जा रहा था कि चंद्रशेखर भी आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से किसी सीट से उतर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button