सड़क पार करते हाथियों के झुंड को देखती ही शोर मचाने लगे टूरिस्ट, वीडियो देख IFS को भी गुस्सा आ गया
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हाथी बहुत मिलनसार होते हैं, वो किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्हें सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है। लेकिन, ये बात इंसान पर निर्भर करता है कि वो किस तरह से उनसे पेश आ रहे हैं। अगर जानवरों से अच्छा व्यवहार किया जाए, तो उनकी तरफ से भी वैसे ही ट्रीटमेंट मिलता है। कभी-कभी मौज-मस्ती करते हुए लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें बेजुबान जावरों को परेशान करने में मजा आता है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
IFS ने की अपील
भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने इस क्लिप को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- बेहद घटिया बर्ताव। बच्चों के साथ चल रहा हाथियों का झुंड काफी गुस्सैल हो सकता है। इसलिए, अपनी जिंदगी दांव पर न लगाएं। उन्हें सुरक्षित सड़क पार करने दें, ये उनका हक है। 17 जुलाई को शेयर किए गए पोस्ट को 77 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 16 सेकंड का इस क्लिप को देखकर बड़ी सीख ली जा सकती है। इसमें देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा है, उनके साथ बच्चे भी हैं। तभी जानवर को देख कुछ युवक को मस्ती सूझती है और वो जोर-जोर से चीखते हुए हुड़दंग मचाने लगते हैं। ये देखकर झुंड में मौजूद सभी जानवर छोड़ा डर जाते हैं। फिर जल्दी-जल्दी रास्ता पार कर जाते हैं। गनीमत रही कि गजराज को गुस्सा नहीं आया। वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए, कभी भी जानवरों से इस तरह का व्यवहार न करें।




