Crime
चतरा में रामाशीष नक्सली कमांडर गिरफ्तार, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में था शामिल

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों को गहरा झटका लगा है. 25 लाख के इनामी सख्त सदस्य गौतम पासवान एवं 15 लाख के इनामी मनोहरगंज दस्ते का कंपनी कमांडर रामाशीष यादव और चरित्र यादव उर्फ गंद अंगद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिलने के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कोल्हुआ इलाके में उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ चतरा के विभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी गिरफ्तार नक्सली चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित केंदुआ गांव का रहने वाला है. विगत 1 जुलाई को हंटरगंज थाना क्षेत्र के इलाके में हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल था. इसी ने पुलिस पार्टी को टारगेट कर गोली चलाई थी.


