
रांची : फादर स्टेन स्वामी न्याय मोर्चा द्वारा आज मंगलवार को शहीद चौक से राजभवन तक न्याय मार्च निकाला गया. इसके जरिये फादर स्टेन स्वामी की मौत की न्यायिक जांच की मांग की गयी. इस दौरान यूएपीए कानून को वापस करने की मांग की गयी. ज्ञात हो कि आज ही के दिन फादर स्टेन स्वामी की मौत हो गयी थी. उससे पहले पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे. आपको बता दें कि फादर स्टेन स्वामी को एल्गार परिषद केस में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में कुल 9 एक्टिविस्टों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हीं में से एक फादर स्टेन स्वामी भी थे. इसके साथ साथ वे भीमा कोरेगांव मामले में भी आरोपी थे.
Source : Prabhat Khabar


