World

पांच साल से फरार हत्या का दोषी समस्तीपुर से गिरफ्तार

पिछले पांच साल से फरार हत्या के 73 वर्षीय एक अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के कलवारा गांव निवासी रामचंद्र सहनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि साहनी को 12 नवंबर, 2018 को दो सप्ताह के लिए रिहा किया गया था, वह तब से फरार चल रहा था। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पैरोल जंप करने वाले साहनी की आवाजाही के संबंध में विशेष इनपुट मिला था, जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया और उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने पैतृक गांव में एक तलाशी अभियान चलाया और उसे पकड़ा। पूछताछ के दौरान साहनी ने खुलासा किया कि मई 2009 में वह आनंद विहार थाने के इलाके में अपनी बहन गीता और जीजा राजेंद्र शाह के साथ रहने लगा। उसकी बहन गीता ने अंतरजातीय विवाह किया था और वह इस विवाह से खुश नहीं था। उसने अपने जीजा राजेंद्र शाह को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला था। इस संबंध में एक मामला आनंद विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button